गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

'छोटे लोहिया' जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादियों ने दी श्रद्धांजलि, बोले– संघर्ष और बलिदान से ही बदलेगी तक़दीर : समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेताओं ने उनके विचारों और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया

गोरखपुर | 06-Aug-2025 05:36 AM | 47 |
गोरखपुर
समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नेताओं ने उनके विचारों और समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
समाजवादी आंदोलन के प्रखर नायक, विचारक और 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र जी की जयंती समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने की और संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

इस अवसर पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके समाजवादी विचारों एवं संघर्षशील जीवन पर प्रकाश डाला।

महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी जीवन भर अन्याय, अत्याचार और पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उन्होंने परिवारिक जीवन को त्यागकर समाजवादी विचारधारा को जीवन का उद्देश्य बना लिया। वह हमेशा युवाओं और छात्रों को जागरूक करने के अभियान में लगे रहते थे।

उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र कहा करते थे —
"अगर समाजवादियों को देश की तक़दीर बदलनी है तो उन्हें भारी बलिदान देने के लिए तैयार रहना होगा।"
उनका मानना था कि मुद्दे जनसंपर्क और संघर्ष से पैदा होते हैं, जनता को जगाने की जरूरत है, और यह कार्य केवल समाजवादी ही कर सकते हैं।

इस मौके पर मौजूद प्रमुख नेताओं में पूर्व विधायक यशपाल रावत, रुपावती बेलदार, मनुरोजन यादव, मिर्जा कदीर बेग, बृजनाथ मौर्य, इन्द्रदेव पासवान, सुरेंद्र निषाद, राजू श्याम, जयप्रकाश यादव, शशिकांत दुबे, रामनिरंजन यादव, अनारकली मौर्य, सरिता सोनकर, विनिता चौधरी, महेंद्र यादव, हामिद, अभिषेक यादव, राम कृपाल यादव, राजाराम बेलदार, अशोक, सलीम, गणेश, संजय यादव, संतोष मौर्य, फिरदौस आलम, विक्की निषाद, शुभम, आलोक, विवेक, राजेश, हामिद, शकील शाही, अर्जुन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन, समाजवादी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और संघर्ष की भावना को जीवित रखने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.