गोरखपुर न्यूज़
🚨 Breaking News |
गोरखपुर
स्कूल ओलंपिक 2025 का गोरखपुर क्षेत्रीय खेल स्टेडियम में भव्य आयोजन, 60 से अधिक विद्यालयों के 3000 छात्र-छात्राएँ होंगे शामिल : 23 से 29 अगस्त तक चलने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में 15 से अधिक खेल विधाओं की प्रतियोगिताएँ, युवाओं में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का उद्देश्य
गोरखपुर।
पूर्वांचल का सबसे बड़ा स्कूल खेल महोत्सव स्कूल ओलंपिक 2025 का आयोजन इस बार गोरखपुर के क्षेत्रीय खेल स्टेडियम में किया जाएगा। 23 अगस्त से 29 अगस्त तक चलने वाले सात दिवसीय इस आयोजन में 60 से अधिक विद्यालयों के करीब 2500 से 3000 छात्र-छात्राएँ भाग लेंगे।
लेमन वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि यह महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, एकता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास की भावना को जागृत करना है।
इस स्कूल ओलंपिक में 15 से अधिक खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा किया जाएगा।