गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

6 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन : मानदेय वृद्धि, समायोजन और मेडिकल सुविधा सहित कई मांगें रखीं शिक्षामित्रों ने

गोरखपुर | 06-Sep-2025 09:51 PM | 47 |
गोरखपुर
मानदेय वृद्धि, समायोजन और मेडिकल सुविधा सहित कई मांगें रखीं शिक्षामित्रों ने

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के आह्वान पर शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के शिक्षामित्रों ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। नेतृत्व जिला अध्यक्ष राम नगीना निषाद ने किया।

शिक्षामित्रों ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हैं, फिर भी उन्हें 2017 से मात्र 10,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। मंहगाई के इस दौर में इससे परिवार का भरण-पोषण मुश्किल है, जिसके चलते कई शिक्षामित्र आर्थिक व मानसिक दबाव में हैं।

ज्ञापन में जिन प्रमुख मांगों को रखा गया उनमें अन्य राज्यों की भांति मानदेय वृद्धि, महिला शिक्षामित्रों का विवाहोपरांत ससुराल जनपद में समायोजन, ईपीएफ व आयुष्मान योजना में शामिल करना, मृतक आश्रित को आर्थिक सहायता व नौकरी देना शामिल है। साथ ही मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्रों को पुनः समायोजित करने की भी मांग की गई।

इस दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्याय अविनाश कुमार, जिला मंत्री राजनाथ यादव, जिला प्रवक्ता अशोक चंद्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सहित दर्जनों शिक्षामित्र मौजूद रहे।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.