गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

सिंचाई संघ के अध्यक्ष दुर्ग विजय ने कार्यकारिणी का किया विस्तार : समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

गोरखपुर | 19-Mar-2026 08:59 PM | 47 |
गोरखपुर
समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

गोरखपुर।
बृहस्पतिवार को सिंचाई संघ की कार्यकारिणी का विस्तार चौधरी चरण सिंह नलकूप निरीक्षण गृह स्थित सिंचाई डाक बंगले में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। विस्तारित कार्यकारिणी के गठन के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की।
सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश के निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष दुर्ग विजय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम शरण वरुण, मंत्री दिनेश कुमार यादव, संप्रेक्षक निधि त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष अजय प्रकाश निर्विरोध चुने गए। इसके अलावा अध्यक्ष दुर्ग विजय ने उप मंत्री, सांस्कृतिक मंत्री, मीडिया प्रभारी, उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों पर कुल 15 पदाधिकारियों को मनोनीत किया, जबकि 24 कर्मचारियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों और कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़े करीब पांच प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर रणनीति बनाई गई।
अध्यक्ष दुर्ग विजय ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए स्पष्ट किया कि यदि 23 मार्च तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो 24 मार्च को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 2 अप्रैल को मुख्य अभियंता (नलकूप पूर्व), अयोध्या, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश को भी ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो सभी पदाधिकारी और कर्मचारी आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।
बैठक में अशोक कुमार, आनंद कुमार सिंह, रतन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सोनू कुमार, सुशील कुमार, राम अवध, शेषमणि, शंभू दयाल, अंभोज नाथ त्रिपाठी, बेनी माधव गुप्ता, धर्मराज सिंह, सुजीत कुमार, शेषनाथ, राम प्रताप, सनी पासवान, अरविंद, राम भागवत, अरविंद कुमार पांडेय, राम वचन यादव, ओम प्रकाश सिंह, रामदीन प्रसाद, दीपक कुमार, संतोष कुमार जैन और विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.