गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर नारायणी हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर : जागरूक, फेफड़ों की बीमारियों से बचाव हेतु विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया।

गोरखपुर | 31-May-2026 05:42 PM | 47 |
गोरखपुर
जागरूक, फेफड़ों की बीमारियों से बचाव हेतु विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया गया।

गोरखपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जन-जागरूकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नारायणी हॉस्पिटल में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. विनायक अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
इस अवसर पर डॉ. विनायक अग्रवाल ने कहा कि तम्बाकू का सेवन फेफड़ों, हृदय और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। धूम्रपान और अन्य तम्बाकू उत्पादों के सेवन से कैंसर, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD), अस्थमा तथा अन्य श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
उन्होंने बताया कि इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा फेफड़ों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत करना है। शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि तम्बाकू की लत से जूझ रहे लोगों को समय रहते चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए। सही परामर्श और दृढ़ संकल्प के माध्यम से तम्बाकू की आदत को छोड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
शिविर के दौरान फेफड़ों से संबंधित समस्याओं, लगातार खांसी, सांस फूलने और अन्य श्वसन रोगों से पीड़ित लोगों को विशेष परामर्श दिया गया। आयोजन के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और तम्बाकू सेवन के खिलाफ सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.