झालावाड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / झालावाड़
🚨 Breaking News | झालावाड़

उन्हेंल नागेश्वर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस : उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ | 06-Apr-2026 04:55 PM | 384 |
झालावाड़
उत्साह  के साथ मनाया गया

उन्हेंल में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड क्षेत्र के उन्हेंल नागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय पार्टी कार्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के ध्वजारोहण एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने पार्टी के इतिहास, सिद्धांतों और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह बना, मंडल उपाध्यक्ष शंकर सिंह बना, मंडल महामंत्री सुरेश जैन चायडा, मंडल कोषाध्यक्ष पारस जैन, सदस्य सुरेश सिंह बीलखेड़ी, मुकेश व्यास, रणजीत सिंह कीटिया, मनोहर लाल सेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.