लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त कब आएगी? मध्य प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाएं होली से पहले इस किस्त का इंतजार कर रही हैं। आखिरकार 33वीं किस्त की तिथि घोषित हो गई है। लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त ...
लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त कब आएगी? मध्य प्रदेश की लगभग 1.25 करोड़ महिलाएं होली से पहले इस किस्त का इंतजार कर रही हैं। आखिरकार 33वीं किस्त की तिथि घोषित हो गई है। लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त के 1500 रुपये शनिवार, 14 फरवरी को खातों में जमा किए जाएंगे। लाडली बहना को यह उपहार 14 फरवरी को खंडवा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में मिलेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) के माध्यम से यह राशि लाडली बहना को हस्तांतरित करेंगे।खंडवा जिला कलेक्टर ने पांधाना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। लाडली बहना योजना के अलावा, मुख्यमंत्री पांधाना विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। ससे पहले 32वीं किस्त मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने नर्मदापुरम से जारी की थी सभी महिलाओं के खाते में 16 जनवरी को कल 1856 करोड रुपए ट्रांसफर किए गए थे।