मुरैना मध्य प्रदेश जिले की सबलगढ़ तहसील के किरतपुर गांव के निवासी 45 वर्षी बहादुर पुत्र ललन जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतक जयपुर में बेलदार का काम करता था परिजनों के अ...
मुरैना मध्य प्रदेश जिले की सबलगढ़ तहसील के किरतपुर गांव के निवासी 45 वर्षी बहादुर पुत्र ललन जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है मृतक जयपुर में बेलदार का काम करता था परिजनों के अनुसार वह रामहेत के साथ जयपुर की कठपुतली कॉलोनी में एक मकान का निर्माण कार्य में लगा था मंगलवार को काम पूरा होने के बाद जब दोनों ने अपनी मजदूरी मांगी तो मकान मालिक ने गाली गलोज करते हुए मारपीट शुरू कर दी इसी दौरान मकान मालिक ने बहादुर के सिर पर जोर से ईट दे मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया रमेश उसे तत्काल जयपुर के अस्पताल ले गया जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर उसके परिजन उसे देर रात मुरैना जिला अस्पताल लेकर आए यहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना पर अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है पुलिस का कहना है कि मामले की डायरी जयपुर भेजी जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी