गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, देशभक्ति और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।इस अवसर ...
गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, देशभक्ति और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती रिचा श्रीवास्तव, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा विद्यार्थियों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को ईमानदार, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, बच्चों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और कार्यक्रम का सफल समापन किया गया।