मुरैना न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुरैना
🚨 Breaking News | मुरैना

मुरैना जिले के जौरा को मिली, वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस : स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बड़ी मजबूती

मुरैना | 19-Jan-2026 11:35 AM | 517 |
मुरैना
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी बड़ी मजबूती

मुरैना। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुरैना जिले के जौरा तहसील को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस माननीय जस्टिस जितेंद्र माहेश्वरी के परिवार एवं भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से प्रदान की गई है। इस एंबुलेंस के मिलने से गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।नई एंबुलेंस में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, मल्टी-पैरामीटर मॉनिटर, सक्शन मशीन सहित अन्य आवश्यक जीवनरक्षक उपकरण लगाए गए हैं। इससे दुर्घटना, गंभीर बीमारी या आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के दौरान ही आवश्यक उपचार संभव हो सकेगा।
स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भविष्य में जिले में और भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.