शिवपुरी। आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, मैथिल ब्राह्मण समाज शिवपुरी के तत्वाधान में 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन 19 अप्रैल 2026 को पावन पर्व अक्षय तृतीया के अव...
शिवपुरी। आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति, मैथिल ब्राह्मण समाज शिवपुरी के तत्वाधान में 34वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह आयोजन 19 अप्रैल 2026 को पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर संपन्न हुआ।
सम्मेलन समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश ओझा के मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य समारोह में कुल 23 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम स्थल फतेहपुर टोंगरा रोड पर सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। भोजन व्यवस्था भंडार मंत्री परमाल जी ओझा (फतेहपुर) की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
मंच संचालन श्री नरेश जी ओझा, संयोजक बजरंग दल जिला शिवपुरी द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया।
कार्यक्रम के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा।
सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में सादगी, सहयोग और एकता का संदेश देता है। इस सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों की सराहना की जा रही है।