सिद्धार्थनगर। वर्ष 2015 में आयोजित 72825 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सिद्धार्थनगर जनपद में लगभग 2000 शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियुक्ति हुई थी। यह प्रदेश की पहली भर्ती थी जो टीईटी एवं लिखित परीक्षा पर आधारित थ...
सिद्धार्थनगर। वर्ष 2015 में आयोजित 72825 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सिद्धार्थनगर जनपद में लगभग 2000 शिक्षक-शिक्षिकाओं की नियुक्ति हुई थी। यह प्रदेश की पहली भर्ती थी जो टीईटी एवं लिखित परीक्षा पर आधारित थी। आज भी लगभग 1600 शिक्षक जनपद के विभिन्न विद्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं और शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए मिसाल बने हुए हैं।
इसी गौरवशाली सेवा यात्रा के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 नवम्बर 2025 को दोपहर 3 बजे गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, परसा भदौरिया, नौगढ़ में “गौरवशाली 10 वर्ष सेवा पूर्णता समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं उद्घोषक सुरेन्द्र गुप्ता रहे। जबकि अन्य संयोजकों में प्रार्थना मिश्रा, पूनम त्यागी, अलका वर्मा, प्रतिभा त्रिपाठी, निशा त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, जागृति श्रीवास्तव, सुशीला कुशवाहा, अनुराधा, रमेश जायसवाल, विवेक सिंह, हरिओम गुप्ता, रजनीश श्रीवास्तव, संदीप द्विवेदी, अनूप पाठक, लोकेंद्र, प्रमोद त्रिपाठी, देवेंद्र त्रिपाठी, पुरुषोत्तम त्रिपाठी, प्रवीण मिश्र, रामधनी शर्मा, आदित्य पाण्डेय, गिरीश चौधरी, आशीष पांडेय, गुलाब चंद बिंद, शैलेश श्रीवास्तव और दधीचि कुमार प्रमुख रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों की तालियों की गड़गड़ाहट और जोश से हुई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य-संगीत और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। वरिष्ठ शिक्षकों महेश त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, शंभू सिंह, संजय कर पाठक, जय प्रकाश पटेल, राम विलास आदि ने गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक अमित राय के साथ मिलकर केक काटा।
दस वर्षों बाद शिक्षकों के इतने बड़े समूह का पुनर्मिलन सभी के लिए भावनात्मक और प्रेरणादायक रहा। उपस्थित शिक्षकों ने अपने अनुभव और संघर्ष साझा किए तथा आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर स्मृति चिन्ह और कलम वितरित की गई।
सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन और सहयोग के लिए गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल के संचालक अमित राय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
यह समारोह सिद्धार्थनगर के शिक्षकों की एकता, समर्पण, संघर्ष और उत्कृष्टता को समर्पित रहा। कार्यक्रम में आनंद पाण्डेय, जे.पी. गुप्ता, बाल क्रिृष्ण मिश्र, हिमांशु द्विवेदी, विष्णुकांत, प्रियंका मिश्र, अंजनी झा, नगीना राय, संघशील बौद्ध, पशुपति दूबे, गायत्री यादव, नीलम वर्मा सहित हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे, जिन्होंने इस गौरवपूर्ण आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।