सिद्धार्थनगर न्यूज़
🚨 Breaking News |
सिद्धार्थनगर
दुर्गापूजा और दशहरा को लेकर बढ़नी में पुलिस की पैदल गश्त : लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
बढ़नी सिद्धार्थनगर : आगामी दुर्गापूजा और दशहरा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए शनिवार को कस्बा बढ़नी में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पैदल गश्त की। इस दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ और थानाध्यक्ष ढेबरुआ के साथ कस्बा बढ़नी में पैदल गश्त की। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सतर्कता बनाए रखने और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान आमजन से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।