सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान क्विज प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन : बीआरसी नौगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में टॉप 10 छात्रों को शील्ड व बैग देकर किया गया सम्मानित

सिद्धार्थनगर | 10-Dec-2025 05:31 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
बीआरसी नौगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में टॉप 10 छात्रों को शील्ड व बैग देकर किया गया सम्मानित

 उच्च प्राथमिक कक्षाओं में अध्यनरत छात्र छात्राओं का ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता 2025 का आयोजन मंगलवार को बीआरसी नौगढ़ में आयोजित हुआ जिसमें उच्च प्राथमिक कक्षाओं के छात्र छात्राएं भाग लिये। यह प्रतियोगिता खंड शिक्षा अधिकारी नौगढ़  राम कुमार सिंह के देखरेख में संपन्न हुआ । ज्ञात ज्ञातव्य हो कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा है एक अभियान है जिसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान ,गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि जगाना, उनके जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है जिसके तहत स्कूल स्तर से लेकर राज्य स्तर तक  प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी और शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। जिसमें कक्षा 6 से 8 के छात्र छात्राएं सम्मिलित  होते हैं और विजेताओं को आगे की प्रतियोगिता और भ्रमण के लिए चुना जाता है। बीआरसी नौगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता  में टॉप 10 छात्र छात्राओं में क्रमश:रोशनी, सुभावती, रवि कुमार, अंकित पासवान ,शिवा सहनी, वंशिका पांडेय, आमिर ,रमन ,संदेश,रोशनी गुप्ता ने प्राप्त किये । प्रतियोगिता में ग्रुप क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन 5 ग्रुप बनाकर संपन्न किया गया जिसमें ग्रुप 4 के छात्र-छात्राएं बंटी, सुभावती, शिवम, आदित्य ,शिवांगी सामूहिक रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किये। इस दौरान एआरपी जेपी गुप्ता, श्रीरामपाल, शिव शंकर मिश्रा, शशि यादव ,अनंत यादव  एवं सहायक अध्यापक दीप्ति चौहान सत्येंद्र गुप्ता, अजय कुमार शुक्ला ने प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।टॉप 25  छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट,एवं टॉप 10 छात्र छात्राओं को शील्ड एवं बैग देकर प्रोत्साहित किया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.