सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

बैंक भ्रमण करके बैंकिंग प्रणाली से रूबरू हुईं परिषदीय विद्यालयों की बालिकाएं : मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को बैंकिंग जागरूकता

सिद्धार्थनगर | 26-Sep-2025 04:43 AM | 242 |
सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को बैंकिंग जागरूकता

 सिद्धार्थनगर:  मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम के अंतर्गत महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा निर्धारित गतिविधियों के क्रम में आज परिषदीय विद्यालयों की बालिकाओं को बैंक भ्रमण कराते हुए खाता संचालन संबंधी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इसी क्रम में विकास क्षेत्र नौगढ के कम्पोजिट विद्यालय तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर की बालिकाओं ने भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा तेतरी बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान शाखा प्रबंधक कादिर खान ने छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी तथा एटीएम कक्ष में ले जाकर दो प्रकार की मशीनों के संचालन की प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर मिशन शक्ति के जनपद नोडल पशुपति नाथ दूबे तथा विद्यालय के शिक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता व गौरव शुक्ल भी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त नौगढ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय थरौली की बालिकाओं ने निकट स्थित भारतीय स्टेट बैंक वैयक्तिक शाखा नौगढ का भ्रमण किया। शाखा प्रबंधक चन्द्रकांत सिंह ने छात्राओं को खाते के महत्व, धन निकासी/जमा, ऋण और एटीएम संबंधी प्रक्रियाओं से परिचित कराया। इस अवसर पर मिशन शक्ति के जनपद नोडल पशुपति नाथ दूबे, विद्यालय के शिक्षक वाचस्पति चतुर्वेदी तथा बैंककर्मी मोनू और आशीष मौजूद रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.