सिद्धार्थनगर जनपद में ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाट...
सिद्धार्थनगर जनपद में ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद के सभी अभिभावकों एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने में सहयोग करें, ताकि कोई भी नौनिहाल शिक्षा से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।
इस अवसर पर मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही एवं मा0 विधान परिषद सदस्य श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी की उपस्थिति में ‘स्कूल चलो अभियान 2026-27’ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करेगी तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित करेगी।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार, सैकड़ों शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि जनपद के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़कर ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के लक्ष्य को साकार किया जाएगा।