सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोदी सरकार द्वारा जीएसटी घटाए जाने के फैसले की जानकारी नगर के व्यापारी बंधुओं को दी गई। भाजपा पदाधिकारियों ने...
सिद्धार्थनगर : भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोदी सरकार द्वारा जीएसटी घटाए जाने के फैसले की जानकारी नगर के व्यापारी बंधुओं को दी गई। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे व्यापारियों के लिए बड़ा उपहार बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मा० सांसद जगदंबिका पाल, चेयरमैन गोविन्द माधव, जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिला मंत्री भाजपा/सभासद फतेहबहादुर सिंह, निवर्तमान नगर महामंत्री राजेश जायसवाल, सभासद इमरान सिद्दीकी, सभासद राजाराम लोधी, सभासद जहीर सिद्दीकी, सभासद संतोष चौधरी, सभासद सुधीर यादव सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव देशहित में निर्णय लेते हैं। जीएसटी दरों में कमी से छोटे और मध्यम व्यापारियों को राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को भी सीधा लाभ होगा और बाजार में सकारात्मक वातावरण बनेगा।
चेयरमैन गोविन्द माधव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की भावनाओं को समझती है और उसी के अनुरूप निर्णय लेती है। अन्य पदाधिकारियों ने भी व्यापारी बंधुओं को सरकार की नीतियों से अवगत कराया और उनसे आग्रह किया कि वे इस राहत का अधिकतम लाभ उठाएँ।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए संकल्प लिया कि सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।