सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर पुलिस का सराहनीय कार्य 83 खोए मोबाइल बरामद मालिकों को सौंपे : करीब 12 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरों पर आई खुशी

सिद्धार्थनगर | 30-Mar-2026 11:38 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
करीब 12 लाख से अधिक कीमत के मोबाइल लौटे, लोगों के चेहरों पर आई खुशी

सिद्धार्थनगर : जनपद पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंपा गया।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदीय सर्विलांस सेल एवं विभिन्न थानों की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 83 मल्टीमीडिया एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए जिनकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 10 हजार बताई जा रही है। बताया गया कि जनपद के विभिन्न स्थानों से मोबाइल गुम होने की शिकायतें पुलिस कार्यालय और संबंधित थानों में प्राप्त हुई थीं। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्विलांस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी सहयोग लेकर कड़ी मेहनत के बाद सभी मोबाइल फोन बरामद किए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा बरामद मोबाइल फोन संबंधित स्वामियों को सौंपे गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। मोबाइल धारकों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका फोन वापस मिल पाएगा लेकिन पुलिस की मेहनत से यह संभव हो सका।

इस दौरान पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए अपने मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की सलाह भी दी गई

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि सिद्धार्थनगर 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.