सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शोहरतगढ़ सर्किल में गोष्ठी : क्षेत्राधिकारी ने महिला मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ की बैठक, कार्यों की समीक्षा

सिद्धार्थनगर | 15-Apr-2026 02:48 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
क्षेत्राधिकारी ने महिला मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ की बैठक, कार्यों की समीक्षा

सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शोहरतगढ़ सर्किल में महिला सुरक्षा को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा सर्किल के सभी थानों पर स्थापित महिला मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं उनकी टीम के साथ बैठक की गई।

बैठक के दौरान मिशन शक्ति फेज-5 के वासंतिक नवरात्रि से संचालित द्वितीय चरण के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा अभिलेखों का अवलोकन किया गया।

क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिया कि थानों पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि PHM NEWS सिद्धार्थनगर 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.