ढेबरूआ में 132 केवी और तुलसियापुर में 33 केवी विद्युत उपकेंद्र को मंजूरी : विधायक विनय वर्मा की मांग पर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दी तत्काल स्वीकृति
शोहरतगढ़: विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। विधायक विनय वर्मा की मांग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ढेबरूआ में 132 केवी तथा तुलसियापुर में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है। दोनों परियोजनाओं का कार्य शीघ्र शुरू कराने का भरोसा भी दिया गया है।
विधायक विनय वर्मा ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बेलहवा से होने वाली विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। करीब 40 किलोमीटर की दूरी के कारण तकनीकी खराबी या फॉल्ट होने पर नेपाल सीमा से लगे बड़े क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।
नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की क्षमता बढ़ने के साथ ही फॉल्ट की स्थिति में आपूर्ति व्यवस्था अधिक मजबूत होने की उम्मीद है। इससे शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विधायक ने इस पहल के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा गोरखपुर व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी भी मौजूद रहे।