सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ : रैली व पुस्तक वितरण आयोजित

सिद्धार्थनगर | 02-Apr-2026 09:29 PM | 242 |
सिद्धार्थनगर
रैली व पुस्तक वितरण आयोजित

जनपद सिद्धार्थनगर के नौगढ़ ब्लॉक अंतर्गत पीएम श्री स्कूल रेहरा में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत रैली एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन कर छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया गया तथा अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम कुमार सिंह, डीसी सामुदायिक श्री अमित शुक्ला, प्रधानाध्यापक अभय प्रताप सिंह, नोडल संकुल श्री जमील अहमद सहित शिक्षिका श्रेया पांडे, रंभा मिश्रा, मणिका चौधरी, गंगोत्री, बबीता, सिंद्रावती, रजनी जयसवाल, गरिमा पांडे, आस्था जायसवाल, रीता आदि उपस्थित रहीं। सभी ने रैली के माध्यम से “सब पढ़ें, सब बढ़ें” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय बसौना में भी ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत रैली एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां माननीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश कुमार जी द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम कुमार सिंह, डीसी सामुदायिक श्री अमित शुक्ला, प्रभारी प्रधानाध्यापक रमेश जायसवाल, शिक्षक विवेक कांत मिश्र, अनूप कुमार पाठक, अविनाश कुमार यादव, शिक्षामित्र मधुबाला, अमृतलाल सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दोनों विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की गई। रैली के माध्यम से शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी को जागरूक किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ते हुए शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.