बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
सिद्धार्थनगर न्यूज़

जिला समन्वयक के कार्यों से नाराज शिक्षकों ने विधायक विनय वर्मा को सौंपा ज्ञापन विद्यालय निरीक्षण के दौरान दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा के आरोप, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जांच और कार्रवाई की मांग की

विद्यालय निरीक्षण के दौरान दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा के आरोप, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जांच और कार्रवाई की मांग की
siddharthnagar-news

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। विद्यालय निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ कथित दुर्व्यवहार और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। इसको लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने मंगलवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित विधायक आवास पहुंचकर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

संगठन की ओर से संविदा कर्मी जिला समन्वयक संदीप कुमार के कार्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि पिछले दिनों ब्लॉक शोहरतगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया तथा अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। संगठन का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान शिक्षकों पर मूल कार्य से हटकर अन्य मामलों में दबाव बनाने का प्रयास भी किया गया

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और कार्यस्थल पर गरिमापूर्ण व्यवहार से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। संगठन ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन मिलने के बाद विधायक विनय वर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की। विधायक ने जिला समन्वयक के कार्यों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार, राकेश राज, यशवंत चौहान, अंचल द्विवेदी, नेताराम, राजेंद्र, मनोज कुमार, देवेश पाठक, मनासिंह, राम अभिलाष सिंह, आनंद प्रसाद, रामानंद पांडेय समेत संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है

अन्य खबरें

मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ
स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा में डीएम सख्त घर पर प्रसव होने पर एमओआईसी की तय होगी जिम्मेदारी
दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सिद्धार्थनगर पुलिस ने भेजा न्यायालय
भारत-नेपाल सीमा पर पटाखों की बड़ी खेप बरामद शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार