सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सात चोरियों का खुलासा एक आरोपी और तीन बाल अपचारी गिरफ्तार : तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और 36100 रुपये नकद बरामद

सिद्धार्थनगर | 10-Oct-2026 08:07 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और 36100 रुपये नकद बरामद

सिद्धार्थनगर : 10 अक्टूबर जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी थेफ्ट टीम, थाना सिद्धार्थनगर पुलिस और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने सात चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी और तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और चोरी की घटनाओं से प्राप्त 36100 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान (आईपीएस) के नेतृत्व में एंटी थेफ्ट टीम, थाना सिद्धार्थनगर पुलिस और सर्विलांस टीम चोरी की घटनाओं की जांच में जुटी थी।

9 अक्टूबर की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और गश्त के दौरान जमुआर नाला के पास मौजूद थी। इसी दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनके पास से तीन मोटरसाइकिलें और 36100 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने थाना सिद्धार्थनगर, मोहाना, चिल्हिया और लोटन क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी तथा थाना गोल्हौरा और मिश्रौलिया क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता की धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

इन मामलों का हुआ खुलासा

पुलिस के अनुसार, थाना सिद्धार्थनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 294/2026 और 295/2026, थाना मोहाना का मुकदमा संख्या 140/2026, थाना लोटन का 83/2026 थाना चिल्हिया का 60/2026 थाना गोल्हौरा का 78/2026 और थाना मिश्रौलिया का मुकदमा संख्या 135/2026 इस कार्रवाई से संबंधित हैं।

तीन मोटरसाइकिलें और नकदी बरामद

पुलिस ने एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP58Z7152, दूसरी स्प्लेंडर संख्या UP55J5736 और एक अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP47Z0815 बरामद की है। इसके अलावा थाना मोहाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल की बिक्री से प्राप्त 4,000 रुपये थाना लोटन से संबंधित मामले में 2000 रुपये थाना चिल्हिया से संबंधित मामले में 4,100 रुपये थाना गोल्हौरा की चोरी के 12000 रुपये और थाना मिश्रौलिया की चोरी के 14,000 रुपये बरामद किए गए हैं। इस प्रकार कुल 36100 रुपये नकद बरामद हुए।

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र सर्विलांस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शशिकांत उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता और मोतीलाल सहित एंटी थेफ्ट टीम तथा थाना सिद्धार्थनगर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.