सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत थाना चिल्हिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पलटा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ...
सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के अंतर्गत थाना चिल्हिया की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पलटा देवी मंदिर परिसर में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान, साइबर अपराध से बचाव एवं नए कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
पुलिस टीम ने जागरूक करते हुए बताया किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 1076, 108, 1930, 1098, 102, 181, 101 का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
👮 मिशन शक्ति टीम
उपनिरीक्षक लालचंद यादव, महिला कांस्टेबल सीमा यादव एवं शालू शामिल रहीं।