इटवा, सिद्धार्थनगर:शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए सरकारी बस सेवा वरदान से कम नही, यह बाते आज पूजन एवं हरी झण्डी दिखा कर पहली बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए बयोवृद्ध समाजसेवी पूर्व...
इटवा, सिद्धार्थनगर:
शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए सरकारी बस सेवा वरदान से कम नही, यह बाते आज पूजन एवं हरी झण्डी दिखा कर पहली बस सेवा का शुभारम्भ करते हुए बयोवृद्ध समाजसेवी पूर्व प्रधानाचार्य रामलखन शुक्ल नें कहा सहायक क्षेत्रीय प्रबन्ध वी के गंगवार ने कहा ग्रामवासी युवा समाजसेवी पंकज शुक्ला लगातार सिसवा बुजुर्ग जैसे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों के लिए परिवहन सेवा हेतु तत्पर रहे एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, सरकार ने बापी उपवन सिसवा बुजुर्ग से बस सेवा का शुभारंभ किया है। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को शहरों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने में मदद करेगी।
बस सेवा का मार्ग सिसवा बुजुर्ग बापी उपवन से सुबह 7 बजे चलकर इटवा बाँसी सिद्धार्थ नगर होते हुए गोरखपुर तक जायेगी वापस इसी रूट से आकर सिसवा बुजुर्ग में रात्रि हाल्ट करेगी
इस बस सेवा से ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को शहरों में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार शुक्ल , डीपो इंचार्ज राहुल कुमार , टाइगर अग्रहरी इंजीनियर प्राणेश शुक्ल पंकज शुक्ल आलोक इन्द्रजीत भूलन मिश्र सुशील मिश्र शिवकुमार त्रियुगी नारायण शुक्ल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।