नौगढ़, सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र, नौगढ़ में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) प्रशिक्षण का तीसरा दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु शिक्षक पूर्ण उपस्थिति के साथ शामिल ह...
नौगढ़, सिद्धार्थनगर। ब्लॉक संसाधन केंद्र, नौगढ़ में फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (FLN) प्रशिक्षण का तीसरा दिवस उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु शिक्षक पूर्ण उपस्थिति के साथ शामिल हुए। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और शिक्षण विधियों को और अधिक प्रभावी एवं रोचक बनाना है।
आज के सत्र में गणित की संक्रियाओं पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से बताया कि कैसे बुनियादी गणितीय क्रियाओं को सरल और सहज तरीकों से समझाया जा सकता है। साथ ही छात्रों में गणित के प्रति रुचि जागृत करने के लिए अभिनव तकनीकों पर चर्चा हुई।
इस मौके पर अनंत दीप ने निपुण भारत मिशन और शैक्षिक तकनीक (Educational Technology) के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में तकनीकी संसाधनों का उपयोग शिक्षण कार्य में आवश्यक हो गया है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। वहीं जे.पी. गुप्ता ने गणितीय संक्रियाओं को बच्चों के जीवन से जोड़ने के उदाहरण प्रस्तुत किए।
प्रशिक्षक रामपाल, एस.के. यादव और शिवशंकर मिश्र ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विभिन्न शिक्षण सामग्रियों का प्रयोग करते हुए गणितीय अवधारणाओं को स्पष्ट करने के प्रभावी तरीके साझा किए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में माला पाण्डेय, प्रतिभा गुप्ता, घनश्याम यादव, सुधा देवी, मञ्जु देवी, मीरा, मनोज यादव, पूजा बाजपेयी, वाचस्पति चतुर्वेदी, गौरव शुक्ल, रोमा उपाध्याय, सुरेन्द्र गुप्ता, प्रवीण मिश्र, सरिता गौतम, अनुराधा पाण्डेय, नीलम, रमेश जायसवाल, रुमीश, पूनम सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।
सभी प्रतिभागियों ने माना कि इस प्रशिक्षण से उन्हें शिक्षण कार्य में नई दिशा और प्रेरणा मिली है। ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाते हैं बल्कि शिक्षकों के व्यावसायिक कौशल को भी सशक्त बनाते हैं।