टोंक न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / टोंक
🚨 Breaking News | टोंक

उनियारा में स्कूल के बाहर से बाइक चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, : चोरी की बाइक भी बरामद

टोंक | 17-Dec-2025 06:28 AM | 377 |
टोंक
चोरी की बाइक भी बरामद

उनियारा.उनियारा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

क्या था मामला?

पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर 2025 को नोनपुरा (मेहन्दवास) निवासी दीपक मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। दीपक अपनी बाइक (RJ25 SN 3889) को उनियारा के सरदार स्कूल की पार्किंग में खड़ी करके पढ़ने गया था। जब वह वापस आया, तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा के निर्देश और वृत्ताधिकारी (CO) उनियारा आकांक्षा कुमारी के सुपरविजन में थानाधिकारी कप्तान सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 15 दिसंबर को आरोपी राजेश (26) पुत्र जगदीश जाट, निवासी खेलनिया, थाना उनियारा को गिरफ्तार कर लिया।

जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। मंगलवार (16 दिसंबर) को पुलिस ने आरोपी को एसीजेएम (ACJM) न्यायालय उनियारा में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेजने के आदेश दिए गए।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.