उनियारा.वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ककोड़ ग्राम पंचायत परिसर में उनियारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान' अभ...
उनियारा.वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को ककोड़ ग्राम पंचायत परिसर में उनियारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'बढ़ता राजस्थान-हमारा राजस्थान' अभियान के तहत आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने 'विकास रथ' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सुशासन की बह रही है धारा: गुर्जर
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने 2 वर्षों के कार्यकाल में सुशासन और जनहित के आधार पर एक लोकप्रिय सरकार साबित हुई है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से राजस्थान विकास के चरम पर पहुंचा है और लगातार जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर है। इन दो सालों में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
LED के जरिए आमजन जानेंगे योजनाएं
यह विकास रथ उनियारा ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाएगा। रथ पर लगी LED स्क्रीन, वीडियो और ऑडियो सिस्टम के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार के पिछले दो साल की उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं और बजट घोषणाओं की जानकारी दी जाएगी, ताकि ग्रामीण जागरूक होकर इनका लाभ उठा सकें।
केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ लें
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने भी संबोधित किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और ग्रामीणों से इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान यह रहे मौजूद
तहसिलदार धर्मेंद्र तसेरा, विकास अधिकारी शंकर लाल मेघवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम मीना, सहायक विकास अधिकारी मदन लाल, प्रशाशक रामबिलास गुर्जर, ग्राम विकाश अधिकारी शैलेन्द्र आमेरा,महिला सुपरवाइजर निवेदिता, PEEO काकोड रेखा कुमारी, बालिका विद्यालय प्रिंशिपल रतन कवर, अध्यापिका मेनका, राजश्री, सुनीता,ककोड चौकी प्रभारी अंचल सिंह, भागचंद, गणपत, ककोड मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, भाजपा नेता लक्ष्मीमनारायण मीना, मोर सिंह, गुर्जर, पिंटू साहू,अध्यापक लोकेश धाकड़ समाज सेवी, नरेश जांगिड़ महावीर प्रजापति सहीत कई ग्रामवासी उपस्थित रहे