अलीगढ़। आज दिनांक 02 अप्रैल 2026, जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर (RTO ऑफिस के पास) में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जीटी रोड, आरटीओ ऑफिस के पास स्थित हनु...
अलीगढ़। आज दिनांक 02 अप्रैल 2026, जीटी रोड स्थित हनुमान मंदिर (RTO ऑफिस के पास) में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जीटी रोड, आरटीओ ऑफिस के पास स्थित हनुमान मंदिर में भव्य हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हवन पूजन से हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने आहुति दी। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस आयोजन में मुख्य रूप से अंकित पालिवाल, ठाकुर जयवीर सिंह, मुकेश कुमार सैनी, असीम कुमार शर्मा (एडवोकेट), हनी सैनी, कुलदीप सैनी, मुकेश काजू, प्रशांत सिंघल, राजेश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा, जहां “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।