अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

बन्नादेवी थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी का प्रयास : CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अलीगढ़ | 23-Feb-2026 12:07 PM | 521 |
अलीगढ़
CCTV में कैद हुए संदिग्ध

अलीगढ़: बन्नादेवी थाना क्षेत्र में दुकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध
अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र में स्थित बरौला बाईपास रोड पर एक दुकान में चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 21 फरवरी 2026 की रात लगभग 11 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, त्रिमूर्ति नगर निवासी अंकित सारस्वत की “हर हर शॉपिंग मार्ट” नामक दुकान, जो पानी की टंकी के सामने बरौला बाईपास रोड पर स्थित है, में दो अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
पीड़ित के अनुसार, इन्हीं संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा आसपास के क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, जिसमें एक घर को पूरी तरह खाली कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित ने संबंधित CCTV फुटेज और तस्वीरों के साथ थाना बन्नादेवी में शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.