अलीगढ़ के नारायण गैस एजेंसी के रघुवीर पुरी डिलीवरी पॉइंट पर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी का स्टाफ गैस सिलेंडर वितरण में हेरा-फेरी कर रहा है।पीड़ित उपभोक्...
अलीगढ़ के नारायण गैस एजेंसी के रघुवीर पुरी डिलीवरी पॉइंट पर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी का स्टाफ गैस सिलेंडर वितरण में हेरा-फेरी कर रहा है।
पीड़ित उपभोक्ताओं के अनुसार, स्टाफ द्वारा खुलेआम 100 से 200 रुपये तक अतिरिक्त राशि ली जा रही है। जो लोग यह अतिरिक्त पैसा दे रहे हैं, उन्हें तुरंत गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाता है, जबकि बिना पैसे देने वाले उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद गैस नहीं मिल रही।
स्थिति यह है कि कई लोग सुबह 9 बजे से ही तेज धूप में भूखे-प्यासे खड़े हैं, लेकिन न तो उन्हें गैस दी जा रही है और न ही कोई स्पष्ट जानकारी या आश्वासन दिया जा रहा है। इस अव्यवस्था से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब मौके पर पत्रकारों के पहुंचने की खबर लगी। बताया जा रहा है कि जैसे ही मीडिया के आने की सूचना मिली, जुड़े से जुड़े कर्मचारी वहां से चले गए। फिलहाल एजेंसी की ओर से कहा जा रहा है कि वे आधे से एक घंटे के भीतर वापस आएंगे और गैस लेने गए हैं।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अड़चनों को दूर किया जाए और आम जनता को गैस समय पर, सही कीमत पर और सही वजन में उपलब्ध कराई जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है और क्या उपभोक्ताओं को न्याय मिल पाता है या नहीं।