अलीगढ़ न्यूज़
अलीगढ़ न्यूज़
पानी की लाइन निकालने से भवन को खतरा, जिम्मेदार कौन?
अलीगढ़ के नुमाइश ग्राउंड, जीटी रोड स्थित मुकुट बैंक गोल्ड लोन के पास धारा न्यूज़ कार्यालय के सामने पानी की लाइन निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन निकालने के दौरान हो रही खुदाई से आसपास की इमारतों की नींव प्रभावित होने की आशंका है।
लोगों का कहना है कि यदि अधिक प्रेशर के कारण पानी का रिसाव या गंदा पानी बाहर निकलता है और इससे किसी भवन को नुकसान पहुंचता है, तो इसकी जिम्मेदारी किस विभाग की होगी? स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग से कार्य को सुरक्षित तरीके से कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना या भवन क्षति से बचा जा सके।