Indian National Congress की पीसीसी सदस्य रेखा शर्मा ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है।जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश सरकार ...
Indian National Congress की पीसीसी सदस्य रेखा शर्मा ने प्रदेश में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्युत विभाग में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों से आम जनता परेशान हो रही है और उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक आने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि स्मार्ट मीटरों को तत्काल हटाया जाए।
रेखा शर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास लखनऊ पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती और जनता को राहत नहीं मिलती, तब तक विरोध जारी रहेगा।
प्रदर्शन में पवन लोधी, राजेश लोधी, सुमन शर्मा, सोनिया शर्मा और महावीर प्रसाद शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।