अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

राहुल-प्रियंका के समर्थन में अलीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ | 22-Jul-2026 04:42 PM | 519 |
अलीगढ़
राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़ - 22 जुलाई 2026 
राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस की कार्यवाही के विरोध में विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन...

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 20 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज तथा 21 जुलाई को प्रधानमंत्री आवास के निकट शांतिपूर्ण धरना दे रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित अमानवीय कार्यवाही एवं गिरफ्तारी के विरोध में आज पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सरकार विरोधी स्लोगन लिखी हुई तख्तियाँ और भारी नारेबाजी करते हुए अलीगढ़ कलैक्ट्रेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित एक ज्ञापन ए.सी.एम. द्वितीय श्री परितोष मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि प्रधानमंत्री आवास के निकट राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई कथित अमानवीय एवं अपमानजनक कार्यवाही के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा पूरे घटनाक्रम के लिए जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।
प्रदर्शन के दौरान जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका।
इस अवसर मीडियों कर्मियों को संबोधित करते हुए विवेक बंसल ने कहा कि विश्व में कहीं भी जहाँ स्वस्थ्य लोकतंत्र है वहां नेता प्रतिपक्ष के प्रति पुलिस द्वारा इस प्रकार का बर्बरतापूर्ण कृत्य कहीं भी नहीं हुआ है लेकिन कल देश की राजधानी दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी जी व प्रियंका गाँधी जी के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा जो बर्बरतापूर्ण कृत्य किया है वैसा कहीं भी देखने को नहीं मिलता I कल मैं स्वयं उस धरने में शामिल था और मैंने सबकुछ अपनी आँखों से देखा है कल के घटनाक्रम के लिए देश को गृहमंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं और मैं मांग करता हूँ कि वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें I 
विवेक बंसल ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक से लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। ये मेरी समझ से परे है कि आखिर लाखों छात्र छात्राओं के जीवन से खिलवाड़ करने के ज़िम्मेदार शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी हटा क्यों नहीं रहे हैं, क्या शिक्षामंत्री के बूते ही उनकी सरकार चल रही है I गत 20 जुलाई को निरीह छात्र छात्राओं पर जो बर्बरतापूर्व लाठीचार्ज हुआ है उसकी लिए प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं ये तो अभी शुरुआत है और वे यह न सोचें कि हम अपने तानशाही रवैये से दबा उनको दबा देंगें, ये बहुत बड़ी आँधी का रूप देने वाई घटना है और जब भयंकर आँधी चलती है तो उसमे अच्छे अच्छे वृक्ष उखड जाते हैं तो प्रधानमन्त्री जी, गृहमंत्री जी और हम सबकी क्या बिसात I अतः मैं मांग करता हूँ की दिल्ली की इस बर्बर एवं जघन्य घटना की ज़िम्मेदारी लेते हुए देश के प्रधानमन्त्री एवं गृहमंत्री तत्काल अपने पदों से इस्तीफ़ा दें I 
विवेक बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी तथा छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

धरना प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, रिदा खान, पूर्व शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, कैलाश बाल्मीकि, मोहम्मद असलम कुरैशी, पूरनचंद देशमुख, शाहरुख खान, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, गोपाल मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव, विन्सेंट जोयल, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, नादिर खान, दीपक पाठक, जतन अग्रवाल, शाहिद खान, अमजद हुसैन, आमिल हुसैन, शहबाज़ जियाउद्दीन, मोहम्मद मंसूर, इमरान रफीक, शिव सिंह नागर, डूंगर सिंह, डा राकेश सक्सैना, वीरेंद्र चौधरी, अमीरउद्दीन लाला, भूदेव प्रसाद, पप्पू आज़ाद, दीपक भारद्वाज, शादाब फज़ल, आमिर मुन्तजिर, मोहम्मद मुजीब, अर्जुन दिवाकर, नबी अहमद, क़ुतुब खान, शहीद गुड्डू, मोहम्मद दिलशाद, रजनीश राजपूत, मैराज अहमद, संजय माथुर, शहजाद दीवान जी, पप्पन खान, नदीम सैफी, पिंकू बघेल, अनुराग प्रताप सिंह, वेदप्रकाश, नन्द किशोर, मोहम्मद इरफ़ान, रफीक खान, अब्दुल समद, मोहम्मद चाहत, इरफ़ान अहमद, आदिल खान, आदि के साथ अन्य कर्य्याक्र्ता मौजूद रहे

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.