अलीगढ़। सन्दीप सागर द्वारा लिखित पुस्तक "हिंदुत्व एक महाविज्ञान" का विमोचन 6 अप्रैल को धर्म समाज महाविद्यालय के सभागार में हुआ। जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग गुरु डॉ अनिल जैन एवं "राज्यसभा सांसद" तथा "संसद...
अलीगढ़। सन्दीप सागर द्वारा लिखित पुस्तक "हिंदुत्व एक महाविज्ञान" का विमोचन 6 अप्रैल को धर्म समाज महाविद्यालय के सभागार में हुआ। जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग गुरु डॉ अनिल जैन एवं "राज्यसभा सांसद" तथा "संसदीय स्थाई समिति" के अध्यक्ष निरंजन बिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्म समाज महाविद्यालय के सचिव राजीव अग्रवाल "अनु" ने की।
डॉ अनिल जैन ने कहा कि जियो और जीने दो का संकल्प सभी को अपनाना चाहिए और शाकाहार की ओर अपने कदम बढ़ाने चाहिए। संसदीय स्थाई समिति के अध्यक्ष निरंजन बिसी ने पुस्तक के शीर्षक "हिंदुत्व एक महाविज्ञान" की सराहना की और लेखक को शुभकामनाएं दी।
सन्दीप सागर ने सनातन धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों की वैज्ञानिक व्याख्या की तथा पुस्तक के बारे में विस्तार से बताया। महापौर प्रशांत सिंहल ने सन्दीप सागर की सराहना की। उत्तरांचल तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन ने सन्दीप सागर को शंख आदि से सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक गोविंद, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीन अग्रवाल, अलीगढ़ युवा ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्ष अलीगढ़ रत्न दीप्ति सिंह, इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव मनोज सक्सेना, धर्म समाज महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार भारद्वाज एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीलम श्रीवास्तव ने किया।