अलीगढ़। शहर की न्यू राजेंद्र नगर कॉलोनी से एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्री रमाशंकर दीक्षित जी (उम्र 78 वर्ष) कल रात अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नह...
अलीगढ़। शहर की न्यू राजेंद्र नगर कॉलोनी से एक बुजुर्ग के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्री रमाशंकर दीक्षित जी (उम्र 78 वर्ष) कल रात अपने घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।
परिजनों के अनुसार जब वह घर से निकले थे तब उन्होंने सफेद शर्ट और नीला नेकर पहन रखा था। इसी हुलिये में उन्हें आखिरी बार देखा गया था।
इस संबंध में परिजनों द्वारा थाना बन्ना देवी, अलीगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस भी बुजुर्ग की तलाश में जुट गई है।
परिवार वालों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को श्री रमाशंकर दीक्षित जी कहीं दिखाई दें या उनके बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें या अपने व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना साझा करें, जिससे उन्हें ढूंढने में मदद मिल सके।
पता: न्यू राजेंद्र नगर कॉलोनी, अलीगढ़
मोबाइल: 9720426747, 8958109506
रिपोर्ट: अंशुल सहगल / संजीव अग्रवाल