Aligarh में कुशवाहा समाज का होली मिलन समारोह दिनांक 08 मार्च 2026, रविवार को धर्मपुरी विकास नगर स्थित विजय वाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन सिंह कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि ...
Aligarh में कुशवाहा समाज का होली मिलन समारोह दिनांक 08 मार्च 2026, रविवार को धर्मपुरी विकास नगर स्थित विजय वाटिका में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन सिंह कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विजयपाल सिंह कुशवाहा, धर्मवीर सिंह कुशवाहा तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश चन्द्र कुशवाहा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बच्चों की शिक्षा, समाज में एकता, आर्थिक विकास तथा विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को कुरीतियों को त्यागकर संगठन को मजबूत बनाना होगा और राजनीतिक, सामाजिक तथा शैक्षिक हर क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद व जेल विजिटर प्रकाशवीर आर्य तथा डॉ. विष्णु कुशवाहा (प्रधानाचार्य गंगीरी) ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह में मुख्य रूप से रणवीर सिंह एडवोकेट, हरीशंकर एडवोकेट, रघुवीर सिंह एडवोकेट, मुकेश चन्द्र सैनी एडवोकेट, मानु सैनी एडवोकेट, उदयवीर सिंह, प्रो० रतन सिंह कुशवाहा, मुरारीलाल कुशवाहा, भीकम सिंह शाक्य (वन विभाग एसआई), अरविन्द कुमार कुशवाहा, राकेश चन्द्र (बैंक कर्मचारी), अरविन्द सिंह आदित्य, हमवीर सिंह आदित्य, हरिश चन्द्र पेंटर, यादवकरण नेताजी, जितेन्द्र प्रधान, मास्टर केशवपाल सिंह, जितेन्द्र कुमार दादरी, शंकरपाल सिंह सिरावली, गुरुदत्त हरदुआगंज, मेहताब सिंह, गोपाल सिंह कुशवाहा, नेकराम सिंह, लक्ष्मीनारायण, डॉ. गोपाल कुशवाहा, डॉ. नौरंगलाल कुशवाहा, रामबाबू प्रधान, वी.के. सैनी, मानु सैनी, राजकुमार घरा, शंकरपाल सिरावली, डॉ. नीरज कुशवाहा, श्रीमती इन्द्रा वर्मा, श्रीमती कमलेश कुशवाहा, श्रीमती सुमन कुशवाहा, श्रीमती सुमन शाक्य, राखी देवी, अंजलि रेखावत, ममता देवी, सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने फूलों की होली खेलकर और एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।