अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

पति से परेशान महिला ने SSP से लगाई न्याय की गुहार : बेटी को उठाने की धमकी का लगाया आरोप

अलीगढ़ | 22-Jul-2026 03:33 PM | 521 |
अलीगढ़
बेटी को उठाने की धमकी का लगाया आरोप

अलीगढ़ थाना लोधा क्षेत्र के गांव जतनपुर चिकावटी निवासी सुनीता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति केशव देव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के सात वर्ष बाद से ही उसका पति उसे लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और आए दिन जान से मारने की धमकी देता है।

पीड़िता का आरोप है कि वह इस संबंध में थाना लोधा में लगभग पांच बार शिकायत कर चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिला का कहना है कि उसके पति व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर उसके व उसके परिवार के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट और स्टेटस डालते हैं। साथ ही, कथित रूप से हथियारों से जुड़े वीडियो और फोटो साझा कर स्वयं को प्रभावशाली लोगों और बदमाशों से जुड़ा बताते हुए डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका पति उसकी बेटी प्राची को जबरदस्ती घर से उठा ले जाने की धमकी देता है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है और वर्तमान में उसका तथा उसकी बेटी का पालन-पोषण उसकी मां और भाई कर रहे हैं।

महिला ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर पति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं, अपनी बेटी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी उसके पति केशव देव की होगी।

नोट: यह खबर शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष आना शेष है

रिपोर्ट - राहुल कुमार और संजीव कुमार 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.