अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़ में 26 वर्षीय युवक लापता : पुलिस ने जारी किया गुमशुदगी का नोटिस

अलीगढ़ | 14-Mar-2026 07:54 PM | 519 |
अलीगढ़
पुलिस ने जारी किया गुमशुदगी का नोटिस

अलीगढ़। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र से 26 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गली हज्जाम, अतीशबाजान निवासी शकील के पुत्र अरदान (उम्र 26 वर्ष) दिनांक 21 जनवरी 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर 03 फरवरी 2026 को थाना कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

पुलिस के अनुसार युवक की लंबाई करीब 5 फुट 4 इंच, रंग सांवला, चेहरा लंबा और बाल काले हैं। युवक ने घर से निकलते समय जीन्स पैंट-शर्ट, काले रंग की हुडी और काले स्पोर्ट्स जूते पहन रखे थे। पहचान के रूप में उसके चेहरे पर बड़ा शेव कट बताया गया है।

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को युवक के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या परिजनों को सूचित करें।

पुलिस ने संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9690151269, 9454402808 और 9454402789 जारी किए हैं।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.