वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर भव्य शौर्य एवं पराक्रम कार्यक्रम आयोजित
अलीगढ़। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस के अवसर पर काका ढाबा लॉन, महारावल अलीगढ़ में एक भव्य "शौर्य एवं पराक्रम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के अपर आयुक्त श्री अमरपाल सिंह लोधी उपस्थित रहे। उनके साथ अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती इंजीनियर रूबी सिंह लोधी (राष्ट्रीय संरक्षिका, मिशन IAS PCS लक्ष्य फाउंडेशन) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
विशिष्ट अतिथियों में श्री ऋषभ वर्मा (SDM), श्री गिर्राज सिंह (खंड शिक्षा अधिकारी), श्री कल्लू भैया जी, श्री वीरेंद्र लोधी (चेयरमैन), श्री हीरालाल लोधी (जिला पंचायत सदस्य), इंजीनियर रवि वर्मा (राष्ट्रीय संयोजक, मिशन IAS PCS), श्री ए.के. वर्मा, श्री बाबू सिंह बाबू जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लक्ष्य फाउंडेशन), श्री अजय राजपूत (प्रदेश अध्यक्ष, लक्ष्य उत्तर प्रदेश) तथा डॉ. चंद्र शेखर शास्त्री श्री चंद्र प्रकाश जी
श्री कुलदीप जी
श्री प्रेम पाल सिंह
श्री अनार सिंह वर्मा
श्री पुष्पेंद्र लोधी
श्री कृष्णा राष्ट्रवादी
श्री गगन लोधी
श्री हरीश लोधी
श्रीमती लता राजपूत
श्रीमती रेखा रानी
श्रीमती सरिता राजपूत
श्री देवेंद्र राजपूत
श्री हरेन्द्र सिंह लोधी जी श्री अमित प्रधान
श्री नरेश प्रधान ,श्री बाबू लाल लोधी जी , श्री गजेंद्र सिंह तोमर,श्रीमान अनमोल जी, श्रीमान मनवीर जी, श्री विमल जी, श्री हेमेंद्र जी आदि शामिल रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के अद्वितीय साहस, देशभक्ति एवं बलिदान को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करना था। अतिथियों ने अपने संबोधन में उनके जीवन संघर्ष और वीरता के प्रसंगों को साझा करते हुए युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। देव राजपूत ग्रुप (आगरा), यूपी वाला केडी एवं ओश लोधी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम आयोजक श्रीमान हीरालाल लोधी जी (जिला पंचायत सदस्य) ।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।