अलीगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। घटना 17 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है, जब विजय कुमार नाम का युवक अपनी मोटरसाइकिल से पलासल्लू जिम जा रहा था।
जैसे ही वह शांति धाम मंदिर के पास पहुंचा, गभाना की ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो कार (नंबर UP14EH7592) ने तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उसकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विजय कुमार कुछ दूरी तक कार के साथ घिसटता चला गया और फिर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस पूरी घटना को प्रत्यक्षदर्शी अनिल कुमार ने अपनी आंखों से देखा और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
घटना में घायल विजय कुमार की 21 अप्रैल की रात को मृत्यु हो चुकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।
पीड़ित परिवार ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि आगे पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और पीड़ित परिवार को कब तक न्याय मिल पाता है।