अलीगढ़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / अलीगढ़
🚨 Breaking News | अलीगढ़

अलीगढ़: गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत ज्ञापन सौंपा गया : 26,560 हस्ताक्षरों के साथ गूंजा अलीगढ़: गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की उठी मांग”

अलीगढ़ | 27-Apr-2026 01:18 PM | 521 |
अलीगढ़
26,560 हस्ताक्षरों के साथ गूंजा अलीगढ़: गौ माता को राष्ट्र माता बनाने की उठी मांग”

अलीगढ़ की तहसील कोल में आज गौ सम्मान आवाहन अभियान के अंतर्गत एक बड़ा आयोजन देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में गौ सेवक एकत्रित हुए। इस दौरान गौ सेवकों ने तहसील की एसडीएम महिमा सिंह को चार अलग-अलग ज्ञापन पत्र सौंपे।
ये ज्ञापन देश के प्रमुख नेताओं—प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ—को संबोधित थे।
ज्ञापन में गौ माता को "राष्ट्र माता" घोषित करने और उन्हें उचित सम्मान दिलाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। खास बात यह रही कि इन मांगों के समर्थन में अलीगढ़ के 26,560 नागरिकों के हस्ताक्षर भी संलग्न किए गए।
इस अभियान में गौ रक्षक दल अलीगढ़ के संस्थापक सचिन राधव की मुख्य भूमिका रही। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में गौ रक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाया।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवकों ने सरकार से जल्द से जल्द इस मांग पर विचार करने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की अपील की।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.