PHM NEWS

ईद पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पहुंचे पूर्व कांग्रेस नेता, दी मुबारकबाद

प्रकाशित: 28 May 2026

प्रकाश नार्थ

अलीगढ़, 28 मई

ईद के पावन पर्व पर पूर्व कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री श्योराज जीवन एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री तथा कांग्रेस से दो बार विधानसभा प्रत्याशी रहे श्री राजेश राज जीवन जी मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में पहुंचे, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने सर्वप्रथम सराय सुल्तानी, सराय रहमान, नगला पटवारी, नगला आसिफ अली एवं जीवनगढ़ क्षेत्रों में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

नगला पटवारी में मुस्लिम वरिष्ठ नेता डॉक्टर जलालुद्दीन साहब एवं अन्य मुस्लिम समाज के लोगों ने श्री श्योराज जीवन जी और श्री राजेश राज जीवन जी का शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री श्योराज जीवन जी ने समस्त मुस्लिम समाज को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी।