अलीगढ़ न्यूज़
🚨 Breaking News |
अलीगढ़
मैरिस रोड के होटल में जुए का खुलासा, 17 लोग गिरफ्तार : 5.50 लाख रुपये नकद और जुए में इस्तेमाल होने वाली डिवाइस बरामद
अलीगढ़। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित जुए के बड़े अड्डे का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 5.50 लाख रुपये की नकदी, ताश की गड्डियां और कथित तौर पर जुए में धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद की गई हैं। होटल के बाहर खड़ी कई गाड़ियों को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
पुलिस की कार्रवाई के बाद अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि होटल में जुए का यह खेल कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।