महरावल में शॉर्ट सर्किट से चार बसों में लगी भीषण आग
प्रकाशित: 21 May 2026
अलीगढ़ के महरावल इलाके में आज 21 मई 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे गाड़ियों की बॉडी बनाने वाली एक दुकान पर खड़ी चार बसों में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक गाड़ी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद आग ने पास में खड़ी अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
मौके पर ड्राइवर मौजूद न होने की वजह से गाड़ियों को समय रहते वहां से हटाया नहीं जा सका, जिसके कारण तीन अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग पर जब तक काबू पाया गया चारों बसे पूरी तरह से जल चुकी थी