PHM NEWS

धनगर समाज के मुद्दे पर प्रेस वार्ता

प्रकाशित: 20 Mar 2026

अलीगढ़!  राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के तत्वावधान में अनुसूचित जाति धनगर समाज के अधिकारों को लेकर दिनांक 20 मार्च 2026 को होटल धीरज पैलेस, पुराना रोडवेज बस स्टैंड, गांधीपार्क अलीगढ़ के निकट एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेस वार्ता को प्रो० रामबक्श सिंह वर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद, साहब सिंह धनगर (भैया जी) संस्थापक व संरक्षक, सूरजपाल सिंह कश्यप राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतर सिंह पाल राष्ट्रीय प्रधान महासचिव तथा भूपेन्द्र कुमार धनगर राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा ने संबोधित किया।
वक्ताओं ने बताया कि संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश 1950 के अनुसार उत्तर प्रदेश में धनगर जाति अनुसूचित जाति में अधिसूचित है, लेकिन तहसील, जिला एवं राज्य स्तरीय प्रशासन द्वारा लगभग 60 वर्षों से धनगर समाज को उसके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जनपद अलीगढ़ में धनगर जाति की जनसंख्या बड़ी संख्या में है और कई लोगों की जाति राज्य स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी द्वारा सत्यापित हो चुकी है, इसके बावजूद जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है तथा न्याय पाने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद जाने को मजबूर किया जाता है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से
डॉ सी० एस० धनगर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),डॉ सतीशचन्द्र धनगर, प्रताप सिंह धनगर, देवेन्द्र धनगर, रामस्वरूप धनगर, आचार्य भाजराज सिंह धनगर, राजेन्द्र सिंह धनगर, सुरेशचन्द्र धनगर, सुधीर धनगर, प्रदीपपाल धनगर, सूरज पाल सिंह कश्यप, प्रोफेसर रामबक्श वर्मा, साहब सिंह, अतर सिंह पाल, आचार्य भोजराज सिंह धनगर, रामस्वरूप धनगर, राजेन्द्र सिंह धनगर, अशोक धनगर, श्रीपाल वर्मा, रवि पाल किसान नेता, जितेन्द्र धनगर, राहुल धनगर, शैलेन्द्र धनगर, सुधीर धनगर, भूपेन्द्र कुमार धनगर, यश धनगर। 
रिपोर्ट - जे डी सिंह, अंशुल सहगल, संजीव अग्रवाल।