भारत माता के जयकारों से गूंजा विराट हिन्दू सम्मेलन
विश्वकर्मा नगर की बलराम बस्ती और मधुवन विहार बस्ती का विराट हिन्दू सम्मेलन मधुवन बिहार कॉलोनी बरौला बाईपास पर आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता पवन खंडेलवाल ने की और मंच संचालन भाजपा मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से आयोजित करने के लिए एक समिति का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता कुंवर पाल सिंह ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में संत हरिकांत जी महाराज रहे और मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय घुमंतू कार्य प्रमुख जयप्रकाश रहे मातृशक्ति के रूप में मुख्य अतिथि राष्ट्र सेविका समिति की महानगर सहकार्यवाहिका राधा चौहान रहीं।आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया तदुपरांत
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर संत महामंडलेश्वर हरिकांत जी महाराज ने किया इसके बाद स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
श्रोताओं को संबोधित करते हुए हरिकांत जी महाराज ने शिव तांडव स्त्रोत सुनाया और हिंदुत्व पर अपने विचार रखते हुए सभी से जात पात के भेदभाव को भुलाकर राष्ट्र के लिए और सनातन धर्म के उत्थान पर ध्यान देने की बात कही।
केतन कान्वेंट स्कूल की प्रथम कक्षा की छात्रा विदुषी शर्मा ने नैनों में श्याम समाय गौ भजन पर नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया वही हर्षिता स्कूल के बच्चों ने पहलगाम की आतंकी घटना पर बहुत ही दमदार प्रस्तुति कर सभी दर्शकों को घटना की याद ताजा कर दी।
माँ सरस्वती स्कूल के छात्रों ने भी अपनी प्रस्तुति से समा बांध दिया।देश भक्ति के गीतों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने भी भारत माता की जय के नारे लगाए। चंचल स्कूल के बच्चों ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी।
मायरा,अनन्या,प्रियांशीने वो कृष्णा है गीत पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में श्रोतागण भी बच्चों की प्रतिभा देखकर बिल्कुल शांति से बैठे रहे मंदिर प्रांगण पूरी तरह से भर गया था लोगों ने खड़े होकर वक्ताओं के हिंदुत्व पर विचार सुने। राधा चौहान ने पंच परिवर्तन पर लोगों को जागरूक किया। भाजपा कार्यकर्ता लतेश लोधी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पवन खंडेलवाल ने भी हिंदुत्व पर अपने अपने विचार रखे।
संचालन करते हुए हिमांशु शर्मा ने भी कहा कि अब हिंदुओं को जात पात भुलाकर एक होना ही होगा क्योंकि कुछ जिहादी मानसिकता के लोग हिंदुओं को जात पात में बांटकर भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने चाहते हैं अगर हिन्दू बंटा तो समझो कटा इसलिए उन्होंने कहा कि हिंदुओं एक हो जाओ।
मुख्य वक्ता जयप्रकाश ने चेताया कि जैसे जैसे हिंदुओं की संख्या कम होती जा रही है वह चिंता का विषय है जबकि जिहादी मानसिकता के लोग अपनी जनसंख्या बढ़ते जा रहे हैं हिंदुओं को जात पात में बांटकर उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है आज उन्होंने इस कार्यक्रम में मंच पर सभी जातियों का प्रतिनिधित्व देखकर हर्ष व्यक्त करते हुए आयोजन समिति की प्रशंसा भी की और ज़ोर से आवाज़ लगाई की देखलो देश के हिंदुओं को जात पात में बांटकर कमजोर करने का कुचक्र रचने वालो यह मंच साक्षी है कि हिन्दू समाज एक है ना कोई जात न कोई पात उन्होंने नारा देते हुए कहा कि जात पात की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई।
अंत में भारत माता की आरती करते हुए समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता कुंवरपाल सिंह ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा कर आये हुए सभी बच्चों को समिति की ओर से पारितोषक भेंट किये और आये हुए हिन्दू समाज के अतिथिगण और श्रोताओं के आभार व्यक्त कर सभी को भोजन प्रसादी पाकर जाने का निवेदन करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अधिवक्ता कुंवरपाल सिंह,ठा. अनिल सिंह, सुधीर बंसल,दीपक शर्मा,पं विष्णु शास्त्री,योगेंद्र शर्मा,हिमांशु शर्मा,देवेंद्र शर्मा,अशोक शर्मा,अर्पित,आकाश,चौधरी महिपाल सिंह,हरीश सारस्वत,कन्हैयालाल,शुभम गौड़,यशवर्धन राणा,विश्व सनातन हिंन्दु संघ जिलाध्यक्ष प्रणय शर्मा,केशव,मनीष,गैंदा लाल,कृष्णा ठाकुर,महंत संतोष नाथ,योगेश शर्मा,योगेश गौतम,मात्र शक्ति रानी शर्मा,संकेत खंडेलवाल,गीतू शर्मा,सारिका बंसल,भावना शर्मा,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।