PHM NEWS

एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम का स्वागत

प्रकाशित: 04 Apr 2026

अलीगढ़:
बाबा फरीद आज़ाद, एएमयू के पूर्व छात्र एवं आजीवन सदस्य, एएमयू ओल्ड बॉयज एसोसिएशन अलीगढ़ ने डिप्टी रजिस्टर फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स, आगरा द्वारा एएमयू ओल्ड बॉयज (एलुमनी) एसोसिएशन, अलीगढ़ की कालातीत प्रबंध समिति के निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किए जाने का स्वागत किया है।
इस अवसर पर बाबा फरीद आज़ाद ने कहा कि डिप्टी रजिस्टर फर्म सोसाइटीज एवं चिट्स, आगरा द्वारा संस्था की कालातीत प्रबंध समिति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
डिप्टी रजिस्टर ने अपने पत्रांक संख्या 07 दिनांक 01.04.2026 के माध्यम से सर्वसाधारण को सूचित किया है कि संस्था ए.एम.यू ओल्ड बॉय एसोसिएशन अलीगढ़ की कालातीत प्रबंध समिति का निर्वाचन, संस्था के पंजीकृत विधान के नियमों के अंतर्गत पदाधिकारी एवं सदस्य पदों हेतु कराया जाएगा। पंजीकृत विधान में उल्लेखित प्रक्रिया एवं नियमों के तहत चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है।
निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है:
नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि: 11.04.2026, समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि: 13.04.2026, शाम 5 बजे तक
नाम वापसी/आपत्ति की तिथि: 14.04.2026, समय दोपहर 2 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध उम्मीदवारों की घोषणा: 15.04.2026, समय 3 बजे तक
मतपत्र डाक से भेजने की तिथि: 17.04.2026
डाक द्वारा मतपत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि: 17.05.2026, शाम 5 बजे तक
मतगणना एवं परिणाम घोषणा: 24.05.2026, सुबह 9 बजे से
मतदान से संबंधित समस्त प्रक्रिया उप निबन्धक, फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स, 131-132 महर्षिपुरम, सिकन्दरा, आगरा के परिसर में निर्धारित तिथियों पर सम्पन्न कराई जाएगी।
संस्था की साधारण सभा की सूची दिए गए लिंक के माध्यम से देखी जा सकती है। सभी सदस्यों का मतदान तभी मान्य होगा जब वे डाक द्वारा भेजे गए मतपत्र के साथ आधार कार्ड की स्वयं प्रमाणित प्रति जमा करेंगे।
संस्था द्वारा मृत सदस्यों की जानकारी उपलब्ध न कराने की स्थिति में किसी सदस्य के जीवित या मृत होने से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किया जाएगा। आपत्ति दर्ज कराने वाले को मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य