बरेली में गंगा स्नान के दौरान हादसा: नहाने के दौरान डूबी एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत*
*बरेली में गंगा स्नान के दौरान हादसा: नहाने के दौरान डूबी एक किशोरी की इलाज के दौरान मौत*
* दूसरी किशोरी लापता; सर्च ऑपरेशन जारी
संवाददाता फरीदपुर। बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सोमवार सुबह को खल्लपुर गांव में दो किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं, जिनमें से एक की मौत हो गई। दूसरी लापता है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लापता किशोरी की तलाश में जुटी है।
यह घटना फरीदपुर स्थित खल्लपुर गांव में हुई। सितारागंज गांव की पूनम (16) पुत्री राजू राजपूत और अनीता (16) पुत्री राधेलाल गंगा में नहाने गई थीं। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पूनम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राधेश्याम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत सर्च अभियान शुरू करवाया। उन्होंने बचाव दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की।
थाना प्रभारी ने बताया कि अनीता की तलाश जारी है और जब तक उसका सुराग नहीं मिल जाता, अभियान जारी रहेगा। गोताखोरों की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है। ग्रामीणों ने नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।