PHM NEWS

महंत प्रचार गिरी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन*

प्रकाशित: 02 Nov 2025

*महंत प्रचार गिरी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन*

* कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का शुभारंभ

फरीदपुर के ग्राम सिसैया मगनपुर में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू हुई। महंत प्रचार गिरी महाराज के सानिध्य में देवी मंदिर वृंदावन धाम से आए हुए परम पूज्य रामदयाल शरण महाराज के मुखारविंद के द्वारा वाचन किया जा रहा है पहले दिन में महात्म्य मैं श्री भक्त महारानी, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंग की जानकारी दी गई।  महाराज ने बताया कि जब ज्ञान और वैराग्य मुर्छित हो गए तो अनेकों बार नारद द्वारा गीता पाठ करने के बाद भी उनकी मूर्छा नहीं ठीक हुई तब नारद जी ने दिव्य श्रीमद् भागवत का केवल पहला श्लोक ही श्रवण करवाया और दोनों स्वस्थ होकर नृत्य करने लगे। उसके बाद भगवान श्री कृष्ण के सुंदर-सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति की गई भक्तगण भाव विभोर हो गए। इस दौरान कथा में कमेटी के योगेश गिरी महाराज, सुरेंद्र सिंह कठेरिया, रवित सिंह, अमित सिंह, अतुल सिंह, मिथुन सिंह, अभय सिंह, धूम सिंह, शिवम तोमर, नन्हे सिंह, सुमित सिंह, अनुराग तोमर, सुधीर सोलंकी, वेदपाल सिंह तोमर आदि कमेटी के सदस्य व अतिथिगण मौजूद रहे।